🔳 विद्युत संचालित उपकरण व मोबाइल बने शोपीस
🔳 आए दिन आपूर्ति प्रभावित रहने से ग्रामीणों में रोष
🔳 विद्युत विभाग पर लगाया गांव की उपेक्षा का आरोप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

समीपवर्ती टूनाकोट व तिपोला गांव में विद्युत आपूर्ति बड़ी समस्या बन गई है। आए दिन विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। लगातार अनदेखी किए जाने से गांव के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
खैरना रानीखेत स्टेट हाइवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के टूनाकोट व तिपोला गांव में बुधवार सुबह नौ बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन भी खटखटाए पर सही जानकारी नहीं मिल सकी। दिन भर आपूर्ति ठप रहने से विद्युत संचालित उपकरण शोपीस बन गए। मोबाइल भी ठप पड़ गए। भाजपा मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने आरोप लगाया की आए दिन आपूर्ति ठप हो जा रही है‌। घंटों तक आपूर्ति प्रभावित रहने से गांव के लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर हो जा रहे हैं बावजूद विभागीय अधिकारियों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। समस्या का समाधान न कर ग्रामीणों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। देर शाम करीब छह बजे बामुश्किल आपूर्ति सुचारु हो सकी। आपूर्ति बाहल होने के बाद गांव के करीब 60 परिवारों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता महिपाल सिंह के अनुसार लाइन में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति ठप हो गई। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *