🔳 बेतालघाट में हुई बैठक में तैयार की गई रणनीति
🔳 वक्ताओं ने साधा राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना
🔳 बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टचार, कमिशनखोरी पर जताया रोष
🔳 अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचने का किया आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या की अगुवाई में प्रस्तावित कमिश्नरी घेराव की तैयारियां तेज हो गई है। बेतालघाट में हुई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में घेराव की रणनीति तैयार की गई। तय हुआ की कार्यक्रम में कोसी घाटी से कार्यकता बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगें।
मंगलवार को बेतालघाट में हुई बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने किया‌। जिलाध्यक्ष ने कहा की भाजपा राज में प्रदेश भर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। पूर्व विधायक संजीव आर्या ने भी राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। गांवों में विकास ठप करने का आरोप भी लगाया। कहा की भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी चरम पर पहुंच गई है। आमजनमानस परेशान हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 21 अक्टूबर को अधिक से अधिक लोगों से कमिश्नरी घेराव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। पीसीसी सतीश नैनवाल ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। बेतालघाट क्षेत्र में बिगड़ रही शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा की मुख्यमंत्री के बेतालघाट आगमन पर भारी संख्या में सरकारी अमला तो पहुंच गया पर जनहित से जुड़ी एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। तय हुआ की कमिश्नरी घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल में हुंकार भरेंगे। इस दौरान नवीन जोशी, सुरेश जोशी, पीसी गोरखा, गणेश जलाल, पुष्कर मेहरा, जेडी कत्युरा, चंपा बोहरा, भागीरथी वर्मा, नवीन आर्या, मोहित पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *