🔳 लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ को भेजी रिपोर्ट
🔳 यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर पुलिस हुई सख्त
🔳 14 अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई लगाया आठ हजार रुपये जुर्माना
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले भी पुलिस के रडार पर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। शराब के नशे में यात्री वाहन दौड़ा रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन सीज कर लाईसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी आरटीओ को कर दी है। 14 वाहन चालकों के चालान कर आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। तेज रफ्तार, नशे में वाहन दौड़ाना व मानक से अधिक यात्रियों को लेकर दौड़ रहे वाहन दुर्घटनाओं के मुख्य कारण है। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खैरना पुलिस की टीम ने भी भी विशेष अभियान शुरु कर दिया है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में हाईवे पर छड़ा के समीप विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान किए। इस दौरान शराब के नशे में बुलेरो वाहन यूके 01 टीए 1482 को तेज रफ्तार दौड़ा रहा चालक बलवंत सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एल्कोमीटर जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस ने चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी तैयार कर दी है। चैकिंग अभियान के दौरान बगैर हेलमेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बगैर रिफ्लेक्टर वाहन चलाने तथा नौ पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने पर 14 चालान कर आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। शांति व्यवस्था भंग करने वाले आठ लोगों के पुलिस एक्ट में चालान कर दो हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *