🔳 कलाकारों की दमदार प्रस्तुति देखने उमड़ रही भीड़
🔳 देर रात तक महोत्सव में डटे रहकर कलाकारों का उत्साह बड़ा रहे दर्शक
🔳 अतिथियों ने किया भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो गांव में रामलीला महोत्सव की धूम मची है। कलाकारों के दमदार अभिनय को खूब सराहना मिल रही है। कोसी घाटी के दूर दराज गांवों से भी दर्शक रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने पहुंच रहे है।
तल्ला बर्धो गांव में रामलीला महोत्सव पर खूब भीड़ उमड़ रही है। रविवार को सुग्रीव बाली युद्ध का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक रामलीला महोत्सव में रुकने को मजबूर कर दिया। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीस अहमद ने महोत्सव में मौजूद क्षेत्रवासियों को भव्य आयोजन पर बधाई दी। लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक कर आधार, पैन, ओटीपी, बैंक पासबुक नंबर किसी भी अनजान से साझा न करने की अपील की। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के कैप्टन (अवकाश प्राप्त) लक्ष्मण सिंह मेहरा, पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह मेहरा, ईश्वर सिंह मेहरा, कमल मेहरा, प्रवीण, हरीश सिंह मेहरा, महेंद्र आर्या, दीपक, पुष्कर मेहरा, श्याम, लक्ष्मण करायत, पीयूष मेहरा, भरत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *