🔳 आरएसएस के स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन कर मनाई विजयदशमी
🔳 रीठा गांव स्थित रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम
🔳 बहन, बेटियों की रक्षा राष्ट्र व धर्म के लिए यौद्वा के रुप में खड़े रहने का लिया संकल्प
🔳 कार्यक्रम में 66 स्वयंसेवकों ने किया प्रतिभाग, विधी विधान से हुआ पूजन
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामगढ़ खंड के तत्वावधान में रीठा स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन किया गया। स्वयं सेवकों ने विधी विधान से पूजा अर्चना कर धर्म रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा की देश, धर्म व आत्मरक्षा को शस्त्र व शास्त्र दोनों का ज्ञान आवश्यक है।
रामगढ़ ब्लॉक के रीठा स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के स्वयं सेवकों ने विजयदशमी पर्व मनाया। शस्त्र पूजा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सेवा प्रमुख राजेंद्र ने किया। कथा वाचक कमल ने कई अहम जानकारियां दी। कार्यक्रम में 66 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा की पुरातन संस्कृति को संरक्षित रखने को संघ विजयदशमी पर्व को मनाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत व अंधकार पर प्रकाश की विजयी का प्रतीक है। संचालन कर रहे खंड कार्यवाह भीम बिष्ट ने कहा की धर्म की रक्षा को समाज का संगठित होना जरुरी है। बहन बेटियों की रक्षा, राष्ट्र व धर्म के लिए यौद्वा के रुप में खड़े रहने का संकल्प लिया गया। इस दौरान खीम राज, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र, पवन, कमलेश, मनोज सहित कई स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *