🔳 विकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से खड़ी हुई समस्या
🔳 कैंची क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से भी वाहनों की संख्या हो रही दोगुनी
🔳 पुलिस ने संभाली व्यवस्था, शाम को मिली राहत
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर विकेंड में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम बढ़ी मुसीबत बन चुका है। शनिवार को कैंची से भवाली तक वाहन रेंगते रहे। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर वाहन कछुवा गति से चलते रहे। शाम के समय कुछ राहत मिल सकी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जाम का झाम बढ़ गया है। विकेंड पर कैंची क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही हाइवे पर वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही जाम की समस्या भी खड़ी हो गई। हालांकि पुलिस टीमें व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही पर लगातार वाहनों की बढ़ती संख्या से वाहनों की कतार लगती चली गई। कैंची से भवाली तक वाहन रेंगते रहे। शाम के समय कुछ राहत रही। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेंद्र सिंह नेगी, फिरोज अहमद, विनोद मेहरा, बिशन जंतवाल, महेंद्र सिंह, मनोज बिष्ट, दयाल सिंह दरमाल, गोविन्द सिंह नेगी आदि ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *