🔳 प्रतिद्वंद्वी को दी 71 मतों से करारी शिकस्त
🔳 कोषाध्यक्ष व मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
🔳 संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं के संघर्ष को लिया संकल्प
🔳 ब्लॉक की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाड़ी क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हेमंत पांडे ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष व मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को मिलजुल कार्य करने का संकल्प लिया।
बुधवार को सुयालबाड़ी में रामगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ की ईकाई गठित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष पर हुए चुनाव में हेमंत पांडे को 98 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंद्वी लीलाधर को महज 27 मत ही मिले। हेमंत ने 71 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। 127 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री पद पर शिवराज सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। ब्लॉक की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी भी गठित की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को संघर्ष करने का संकल्प लिया। निर्वाचन अधिकारी बीके सिंह, पर्यवेक्षक सुरेश कुमार जोशी, अनिल शर्मा व प्रताप आर्या की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रांतीय कार्यकारिणी के मनोज तिवारी ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंदन राम, मंत्री डिकर सिंह पडियार, कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह बिष्ट, नंद लाल, दुर्गा खोलिया, रमेश रावत, विनोद जोशी, राजेंद्र कनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *