🔳 कोषाध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
🔳 संगठन की मजबूती व समस्याओं के समाधान को संघर्ष का ऐलान
🔳 ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीआरसी में हुआ कार्यक्रम
🔳 शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में कई अहम बिंदुओं पर हुआ मंथन
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित बीआरसी में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षकों ने विचार रखे। कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बाद में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बेतालघाट ईकाई का गठन किया गया। सुरेश जोशी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
सोमवार को बीआरसी कार्यालय में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में नवीन शिक्षा पद्धति, तकनीकी व नवाचार पर मंथन किया गया। अतिथियों ने कई अहम जानकारियां साझा की। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बेतालघाट शाखा का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर सुरेश जोशी, कैलाश चंद्र पंत मंत्री, राजकुमार कोषाध्यक्ष तथा हीरा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती व समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत सदस्य मंजू आर्या ने पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष मदन मोहन बिष्ट, जिला संरक्षक हरीश चंद्र आर्या, अनिल शर्मा, प्रकाश चंद्र पंत, विपिन चंद्र रिखाडी, संदीप कुमार, सिद्वार्थ बधानी, हेम चन्द्र जोशी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *