🔳 गरमपानी में पूजा अर्चना के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
🔳 कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
🔳 पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ रामलीला महोत्सव का श्रीगणेश हो गया। पहले दिन रावण परिवार के भगवान शंकर की तपस्या का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गरमपानी स्थित रामलीला मैदान में पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंकित साह व चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार ने विधी विधान के साथ पूजा कर महोत्सव का श्रीगणेश किया। अतिथियों ने भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। अधिक से अधिक महोत्सव में पहुंच कलाकारों के उत्साहवर्धन की अपील भी की। कलाकारों ने शानदार अभिनय के दम पर खूब तालियां बटोरी। रावण के पात्र पंकज त्रिपाठी ने देखो से देखो……… ये मेरे बल को……….. कैलाश पर्वत उठा ले जा रहा हूं…….. से खूब वाहवाही लूटी। कुंभकरण के पात्र प्रताप सिंह गौणी, विभिषण तनुज नेगी व भगवान शिव की भूमिका में भूमिका नेगी ने भी शानदार प्रस्तुति दी। हास्य कलाकारों ने दर्शकों को लोटपोट किया। इस दौरान रामलीला कमेटी संरक्षक भुवन चंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, त्रिभुवन पाठक, मोहन मूर्ति, भुवन पिनारी, भास्कर तिवारी, सुरेश तिवारी, राजेंद्र सती, जगदीश जोशी, रमेश तिवारी, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *