🔳 गांव के कई लोगों ने ली भाजपा की आनलाइन सदस्यता
🔳 भाजपा की निति रिती की दी गई जानकारी
🔳 अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की दी गई विस्तार से जानकारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक में भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ रतौडा़ गांव से हुआ। कई ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ली। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया गया।
बुधवार को रतौडा गांव में सदस्यता अभियान का शुभारंभ सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक गोपाल रावत व प्रकाश आर्या ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीणों ने आनलाइन पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति निती की जानकारी दे पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सूदूर गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने व गांव के बाशिंदों को लाभ दिलाने की अपील की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, गोपाल सिंह जैडा, आंनद रावत, प्रताप बोहरा, तारा भंडारी, दयाल दरमाल, धीरज जोशी, चंपा जलाल, राधा जलाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *