🔳 अब जौरासी क्षेत्र में बस ने छोड़ दिया यात्रियों का साथ
🔳 दिल्ली से मुनस्यारी रवाना हुई बस में आई तकनीकी खराबी
🔳 घंटों इंतजार के बाद दूसरी बस गंतव्य को रवाना हुए यात्री
🔳 यात्रियों ने जताया रोष, परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 बीते रोज भी चमड़ियां क्षेत्र में खराब हुई थी पिथौरागढ़ डिपो की बस
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

उत्तराखंड परिवहन निगम की खस्ताहाल बसें पहाड़ की सड़कों पर हांफने लग जा रही है। दिल्ली से यात्रियों को लेकर मुनस्यारी रवाना हुई बस आधे रास्ते में ही यात्रियों का साथ छोड़ गई। हाइवे पर जौरासी क्षेत्र में बस में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना हुए।
बीते शनिवार को देहरादून से पिथौरागढ़ रवाना हुई रोडवेज बस के चमड़ियां क्षेत्र में खराब होने के बाद रविवार को भी दिल्ली से मुनस्यारी जा रही रोडवेज बस जौरासी क्षेत्र में खराब हो गई। दिल्ली से 22 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ बस यूके 07 पीए 4449 का चालक सुनील हाइवे पर जौरासी क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की उसे बस में कुछ तकनीकी खराबी का आभास हुआ। जांच करने पर बस की फैरीग बैल्ट व पुली टूट चुकी थी। बस के आगे न जाने की स्थिति में बस हाइवे किनारे ही खड़ी कर दी गई। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। यात्रियों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। रोडवेज बसों के आए दिन हाइवे पर खराब होने पर स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी व्यक्त की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, दीवान सिंह, हीरा सिंह, पंकज नेगी ने सही बसों को पहाड़ी मार्गों पर भेजने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *