🔳 पोषण माह के तहत हुए कार्यक्रम में साझा की गई अहम जानकारियां
🔳 पोषक तत्वों के विषय पर भी हुई विस्तार से चर्चा
🔳 मल्ला निगलाट केंद्र में हुआ जागरुकता कार्यक्रम
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में पोषण माह कार्यक्रम के तहत स्वच्छता थीम पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। गंदगी से होने वाली संक्रामक बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। गांव की महिलाओं को पोषक तत्वों के विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में पोषण माह के तहत हुए कार्यक्रम में महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। समय समय पर बच्चों के नाखूनों की सफाई, भोजन से पूर्व हाथ धोने, साफ सुथरे कपड़े पहनाने समेत कई अहम बातें साझा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने साफ सफाई के फायदे गिनाए। बताया की साफ सफाई का ध्यान रखने से बच्चों को तमाम बिमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को पोषक तत्व की जानकारी भी दी गई। विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम, रेखा, आंनदी, पुष्पा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *