🔳 पुलिस के एकाएक चलाए गए अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳 शांति व्यवस्था भंग करने व यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला गया जुर्माना
🔳 वाहन चालकों से किया गया नियमों के पालन का आह्वान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
चौकी पुलिस खैरना की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे। शांति व्यवस्था बिगड़ने वाले दस लोगों के भी चालान किए गए। पुलिस के एकाएक चले अभियान से दिनभर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
हाइवे पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को एसआई हरभजन सिंह राणा की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप डेरा डाल दिया। विशेष चैकिंग अभियान चलाकर तेज रफ्तार, अधूरे कागजात, ओवरलोडिंग व मानक से अधिक यात्रियों को ढो रहे पंद्रह वाहन चालकों के चालान कर साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। खैरना व आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले दस लोगों के चालान कर ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। एएसआई हरभजन सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे पालन करने का आह्वान किया। साफ कहा की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।