🔳 विभिन्न आयु वर्ग में हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता
🔳 प्रतिभागियों ने विभिन्न योग विधाओं का प्रदर्शन कर दिया निरोग होने का संदेश
🔳 विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल से किया गया सम्मानित
🔳 युवा संसद कार्यक्रम में भी बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में विभिन्न योग विधाओं का प्रदर्शन कर योग से निरोग होने का संदेश दिया गया। विद्यालय सभागार में युवा संसद कार्यक्रम में बेटियों ने दमदार प्रस्तुति दे खूब तालियां बटोरी। विद्यार्थियों को पुरुस्कार भी बांटे गए।
विद्यालय परिसर में हुई ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या भारती आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या ने स्वस्थ्य शरीर के लिए योग को जरुरी बताया। प्रतियोगिता में जीजीआइसी की छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्ग में कई मेडल झटके। ब्लॉक समन्वयक केडी सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग में निधी विजेता बनी जबकि दिव्या दूसरे व मिनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 आयु वर्ग में मिनाक्षी ने बाजी मारी। शिवांगी पपनै दूसरे व कनिका तीसरे पायदान पर रही। कविता परिहार व तारा पनेरु ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय व जीआइसी के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। बाद में विद्यालय सभागार में युवा संसद कार्यक्रम हुआ। परिचय के बाद संसद की कार्रवाई शुरु हुई। सत्ता पक्ष से जुड़े सदस्यों ने जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई। विपक्ष से जुड़े नेताओं ने सदन में हंगामा किया। आखिर में लोकसभा अध्यक्ष को सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। राजनैतिक विज्ञान की प्रवक्ता पूजा नेगी ने छात्राओं को संसद की कार्रवाई से संबंधित को कई अहम जानकारियां दी। वंशिका चमकनी, दीपिका रंगवाल, कोमल, सोनी रावत, मिनाक्षी, सरोज, शिवांगी, प्राची, नीमा, माही, ललिता, तनुजा सोनी रावत, मीनाक्षी ने शानदार प्रस्तुति दी। शानदार अभिनय करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *