🔳 रामलीला मैदान में विधी विधान से हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 नवरात्र में होगा महोत्सव का श्रीगणेश
🔳 तैयारी में जुटे समिति पदाधिकारी व सदस्य
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में वर्षों पुरानी ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। रामलीला कमेटी सदस्यों ने विधी विधान से पूजा अर्चना कर रामलीला मैदान में भगवान राम के जयकारों के बीच हनुमान झंडी स्थापित की। प्रसाद वितरण भी किया गया।
मंगलवार को रामलीला मैदान में विधी विधान से पूजा अर्चना की गई। रामलीला कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों व स्थानीय लोगो ने अनुष्ठान में भागीदारी की। संत मोहन मूर्ति की देखरेख में हुए कार्यक्रम में रामलीला मैदान पर हनुमान झंडी स्थापित की गई। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। समिति पदाधिकारियों के अनुसार अक्टूबर के नवरात्र में रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। इस दौरान त्रिभुवन पाठक, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, भुवन चंद्र त्रिपाठी, प्रताप सिंह गौणी, गगन त्रिपाठी, ललित बिष्ट, तनुज, मोहित मंगच्वाडी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *