= चिंतन बैठक के जरिए तमाम बिंदुओं पर हुई मंत्रणा
= मंडल अध्यक्ष ने की संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

(((दलिप सिंह नेगी/हरीश चंद्र/अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए कसरत तेज कर दी है। बेतालघाट में हुई चिंतन बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
गुरुवार को बेतालघाट स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा ने की। तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। चिंतन बैठक के जरिए मजबूती का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही संगठन के लिए मजबूती से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा ने संगठन के कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया इस दौरान विस्तारक देवेंद्र खुल्बे, मंडल महामंत्री राजेंद्र जैड़ा, हरीश भट्ट युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज पढ़लिया, जिला युवा मोर्चा मंत्री तथा गरमपानी युवा मोर्चा मंडल प्रभारी तारा भंडारी, मंजू पंत, आनंद रावत, जगदीश नाथ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!