🔳 चंद्रकला सचिव जबकि चंपा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प
🔳 रीप के सहायक प्रबंधक ने दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 महिलाओं से किया गया आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव में दिव्य ज्योति स्वायत्तता सहकारिता समूह की बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के सहायक प्रबंधक अवनीश पांडे ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान समूह की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
घूना गांव स्थित पंचायत भवन में हुई बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के सहायक प्रबंधक अवनीश पांडे ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सहायक प्रबंधक ने रीप से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बताया की ग्रामीण स्तर पर महिला समूहों को योजनाओं से जोड़ आत्मनिर्भर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। विशिष्ट अतिथि अतुल जोशी ने वर्तमान में संचालित कार्यों का फिडबैक लिया। कमलेश जलाल ने भी कई विषयों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान दिव्य ज्योति स्वायत्तता सहकारिता समूह की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।। सर्वसम्मति से ललिता जोशी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई जबकि चन्द्रकला नेगी सचिव व चंपा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समूह की मजबूती को मिलजुल कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान आजिविका समन्वयक महेश पुरी, विशाल कुमार, विजय चंद्र, विपिन जोशी, ललित, विजय नेगी, भावना, कमलेश, पूनम, नवीन, दिनेश पंत, अशोक कुमार, हेमा, प्रभा, सुनीता आदि मौजूद रहे।