🔳 कोसी घाटी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती
🔳 विद्यालयों में रही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेधावियों ने दिखाया दम
🔳 देश के विकास में भारत रत्न के कार्यों को किया गया याद

[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]

कोसी घाटी स्थित विद्यालयों में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर सफल होने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से भारत रत्न के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

बुधवार को कोसी घाटी में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती की धूम रही। आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी में प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक ने भारत रत्न की जीवन पर प्रकाश डाला। बताया की पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के गृह मंत्री रहते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में प्रधानाचार्य दीप चंद्र उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा की भारत रत्न के ऐतिहासिक निर्णयों देश का नाम विदेशों में भी आगे बड़ा। शिक्षक व कवि राजकुमार भंडारी व अल्ताफ शाह ने कविता पाठ के जरिए भारत रत्न को याद किया। डा. अरविंद मिश्रा, एबी सिंह, अमिता जोशी, पुष्पा मठपाल की देखरेख में चित्रकला, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य प्रणिता साह व सुनील मेहरा ने नौनिहालों को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जीतुवापीपल में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बिनकोट गणेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक धीरज जोशी, ग्राम प्रधान पटोडी कैलाश पंत व प्रधानाचार्य आंनद बल्लभ ने मेधावियों को सम्मानित किया। जीआइसी खैरना में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों से भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के पदचिन्हों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक रोहित अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी मेधावियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *