🔳 शहीद खेम चंद्र डौर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 महाविद्यालय से मुख्य बाजार तक निकाली गई जागरुकता रैली
🔳 जंगलों को आग से बचाने का किया गया आह्वान
🔳 अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का लिया गया संकल्प
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]

शहीद खेम चंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हिमालय बचाओ दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने हिमालय बचाने को पौधरोपण अभियान पर जोर दिया। कहा की तेजी से समाप्त हो रहे जंगलों का ही परिणाम है की तेजी से ग्लेशियर पिघलते जा रहे है‌। विद्यार्थियों ने हिमालय बचाने को पौधरोपण अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया। बाजार क्षेत्र में जागरुकता रैली भी निकाली गई।
सोमवार को महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की हिमालय भारत का सिरमौर है‌ हिमालय ही विभिन्न औषधियों की जन्म स्थली है। नदियों की उदगम स्थली हिमालय से ही भारत का गौरव है। कहा की हिमालय को बचाने को पौधरोपण जरुरी है। पौधों की अधिकता से ही पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। जीव जंतुओं को संरक्षण प्राप्त होगा। आग से जंगलों को बचाने का आह्वान किया। डा. जयति दीक्षित ने छात्राओं को हिमालय बचाओ का संकल्प दिलाया। एनएसएस प्रभारी ममता पांडे ने हिमालय बचाने में सभी से अपने स्तर पर छोटे-छोटे कार्यों से सहयोग की अपील की। रैली महाविद्यालय परिसर से बेतालघाट बाजार तक जागरुकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान डा. ईप्सिता सिंह, डा. दीपक, डा. भुवन चंद्र मठपाल, सपना आर्या, भाष्करानंद पंत, अनिल नाथ, मुकेश, ललित मोहन, प्रेमा देवी, प्रतिभा, मनिषा, पूजा, छाया, कोमल, निधि, पूजा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *