🔳 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल क्षेत्रवासियों को किया जागरुक
🔳 भोजन में सब्जियों, मोटे अनाज, फल व दालों को शामिल करने का किया आह्वान
🔳 जीआइसी खैरना की छात्राओं को भी दी गई कई अहम जानकारियां
🔳 देश प्रदेश को कुपोषण मुक्त करने का लिया गया संकल्प
🔳 राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]

बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रैली निकाल लोगों को जागरुक किया। जीआइसी खैरना में हुए कार्यक्रम में छात्राओं को भी कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराई गई। देश प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने को संकल्प भी लिया गया।
सोमवार को राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जीआइसी खैरना के सभागार में हुए कार्यक्रम में एनिमिया की जानकारी दी गई साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया की साफ सफाई से तमाम बिमारियों से बचा जा सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने देश प्रदेश को कुपोषण से मुक्त करने का संकल्प भी लिया। बाद में विद्यालय से गरमपानी – खैरना बाजार क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को पोष्टिक आहार की जानकारी दी गई। हरी सब्जियों, दाल, मोटे अनाज व फलों को आहार में शामिल करने तथा फास्ट फूड से दूर रहने की अपील क्षेत्रवासियों से की गई। बताया की पोष्टिक आहार से तमाम बिमारियों को हराया जा सकता है जबकि फास्ट फूड से शरीर को होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में गरमपानी व सिमलखा सेक्टर से जुड़ी करीब चालीस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हंसा मेहरा, प्रेमा खाती, ललिता पांडे, सावित्री, देवकी, आंनदी देवी, किरन, गीता देवी, प्रेमा जलाल, चंपा, मनीषा, गीता, हेमा, कुंती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *