= श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
= आसपास के गांवों से उमडा़ श्रद्धालुओं का सैलाब

(((दलिप सिंह नेगी/हरीश कुमार/राजू लटवाल की रिपोर्ट)))

सोनगांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास कैलाश सुयाल ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव व पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। दूरदराज के गांवों से श्रद्धालु कथा श्रवण को सोनगांव स्थित देवी मंदिर पहुंचे।
श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास कैलाश सुयाल ने भगवान शिव व पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। गोलू देवता की कथा भी बताई। कुमाऊनी भाषा में बताया कि आज भी लोग मनुष्यों की अदालत से न्याय न मिलने पर गोलू महाराज के दरबार में अपील करते हैं वहां से उन्हें निश्चित रूप से न्याय मिलता है। लोग आज भी स्टांप पेपर में गोलू देवता से न्याय मांगते हैं। मनौती मांगते हैं। उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते है। इससे पूर्व आचार्य गिरीश पांडे, बसंत पांडे, प्रकाश नैनवाल ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं । कथा सुनने को आसपास के बंसगाव, धनियाकोट, सिमलखा, हरोली, सीम, सिल्टोना, वर्धो, रतौडा, नैनीचैक, बेतालघाट आदि तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कारसेवक सुबह से ही व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।