🔳 श्रीराम मंदिर में रोजाना शाम को होगी तालीम
🔳 रामलीला कमेटी की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
🔳 भास्कर को अध्यक्ष जबकि ललित को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
🔳 अंकित व भुवन को संरक्षक की कमान
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

रामलीला कमेटी की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का गठन कर भास्कर तिवारी को अध्यक्ष व त्रिभुवन पाठक व प्रताप गौणी को संयुक्त रुप से सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की इस वर्ष रामलीला मंचन को भव्य रुप दिया जाएगा। रोजाना शाम साढ़े पांच बजे से श्रीराम मंदिर में तालीम होगी।
रामलीला कमेटी गरमपानी की बैठक में पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन कर भुवन त्रिपाठी व अंकित साह को कमेटी संरक्षक मनोनीत किया गया। राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी बतौर निर्देशक कलाकारों को तालीम देंगे। संयोजक की जिम्मेदारी मोहन मूर्ति संभालेंगे। रामलीला कमेटी अध्यक्ष पद पर भास्कर तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित तिवारी, सचिव त्रिभुवन पाठक, प्रताप सिंह गौणी, तथा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भुवन पिनारी को सौंपी गई। स्टेज प्रबंधक का जिम्मा सुरेश तिवारी व आरडी जोशी के पास होगा। मेकअप रुम संजय साह, योगेश त्रिपाठी संभालेंगे।प्रोमटर जगदीश जोशी व राजकुमार त्रिपाठी होंगे। तय हुआ की अक्टूबर महीने के दूसरे नवरात्र में रामलीला मंचन किया जाएगा। कलाकारों को अभिनय में पारंगत करने को रोजाना शाम साढ़े पांच बजे से श्रीराम मंदिर में तालीम होगी।