🔳 विभागीय अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप
🔳आए दिन घंटों तक आपूर्ति ठप रहने पर जताई नाराजगी
🔳 व्यवस्था में सुधार किए जाने की उठाई पुरजोर मांग
🔳 मामले को गंभीरता से न लेने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]

समीपवर्ती टूनाकोट व तिपोला गांव में घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रहने से गांव के बाशिंदे परेशान रहे। आए दिन आपूर्ति चरमराने से ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की कई बार कहने के बावजूद विद्युत विभाग सुध नहीं ले रहा। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द तकनीकी समस्या को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
भुजान – रिची मोटर मार्ग पर स्थित ताड़ीखेत ब्लॉक के टूनाकोट व तिपोला तथा आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बड़ी समस्या बन गई है‌। आए दिन आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान है। बीते रोज साढ़े घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहने से गांव के बाशिंदों ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा जबकि कई बार आवाज उठाई जा चुकी है। कभी दिन तो कभी रात के समय आपूर्ति ठप हो जा रही है। व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है जबकि घरों में फ्रिज में रखी जाने वाली खाद्य सामग्री भी खराब हो जा रही है। भाजपा मंडल महामंत्री सुनील मेहरा के अनुसार लंबे समय से विद्युत व्यवस्था चरमरा रही है। विभागीय अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा। आरोप लगाया की गांव के बाशिंदे की उपेक्षा की जा रही है। गांव के गोपाल सिंह, सुंदर सिंह, भुवन सिंह, देवेंद्र सिंह, आंनद जीना, गुड्डू सिंह, पूरन सिंह, राजू, अमित, गोधन सिंह आदि ने व्यवस्था में तत्काल सुधार किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अब अनदेखी की गई तो आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।