🔳 मंदिर समिति का गठन कर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳 रणजीत को मिली संगठन के अध्यक्ष की कमान
🔳 मदन सिंह जीना होंगे समिति के मुख्य संरक्षक
🔳 पदाधिकारियों ने लिया मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गंगरकोट क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंदिर के रखरखाव समेत तमाम कार्यों के लिए सेवाकुंज हनुमान मंदिर समिति का गठन पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति पदाधिकारियों ने मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया।
हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को हुई बैठक में मंदिर से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा की सुप्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएगी। बैठक के दौरान मंदिर समिति का गठन कर मदन जीना को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। रणजीत सिंह जीना को अध्यक्ष, कमल नेगी व धीरज दानी उपाध्यक्ष, जगमोहन सिंह जीना व मदन सिंह रौतेला को महामंत्री, गोधन सिंह बिष्ट व जयंत सिंह नेगी को सचिव जबकि अर्जुन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार कर हिमांशु जोशी, पंकज जोशी, यशवंत सिंह, नवीन सिंह नेगी को मंत्री तथा पंकज सिंह नेगी व अंकित सुयाल को मिडिया प्रभारी व अंकित पांडे को सह संरक्षक की कमान सौंपी गई। पदाधिकारियों ने मंदिर सौंदरीकरण, धार्मिक अनुष्ठान व सुविधाएं जुटाने को एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान गौरव पांडे, राजेंद्र सिंह रौतेला, पवन रौतेला, भाष्कर रौतेला, मनीष कर्नाटक, गणेश सिंह, दीक्षय जोशी, पीयूष, भाष्कर कर्नाटक, नंदन सिंह नेगी, कमल कांडपाल, हर्षित रौतेला, दीपक सिंह, विनोद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।