🔳 जीआइसी भुजान में अंतरिक्ष विज्ञान दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 विद्यार्थियों को दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीहू ने लहराया जीत का परचम
🔳प्रतियोगिता में विजयी मेधावियों को किया गया सम्मानित
🔳 जीआइसी मंडलकोट के विद्यार्थियों ने तैयार किया चंद्रयान – 3 का मॉडल
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में अंतरिक्ष विज्ञान दिवस मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अंतरिक्ष विज्ञान दिवस पर विस्तार से जानकारी दी। अंतरिक्ष विज्ञान में देश के वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट कार्य पर खुशी व्यक्त की गई। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
शनिवार को विद्यालय सभागार में अंतरिक्ष विज्ञान दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने अंतरिक्ष विज्ञान पर प्रकाश डाल उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा की देश के वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट कार्यों से देश का नाम विदेशों में भी आगे बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों के अंतरिक्ष विज्ञान पर किए जा रहे कार्यों से नित नई सफलताएं देश को मिल रही है। विद्यालय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद चित्रकला, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम प्रभारी दीपक सिंह की देखरेख में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव रावत पहले, इंदू देव दूसरे व दिव्यांशु बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में वैष्णवी जोशी विजेता बनी। करन नेगी दूसरे तथा पूजा व पीहू राठौर संयुक्त रुप तीसरे पायदान पर रहे। प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में पीहू राठौर ने जीत का परचम फहराया। माही नेगी दूसरे व नीरज सुयाल तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश, शकील सिद्दीकी, रत्नाकर शुक्ल, भूपेंद्र कुमार, ललित मोहन जोशी, पूरन रावत, रमेश पांडे आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों व विद्यार्थियों ने किया चंद्रयान – 3 का मॉडल तैयार

जीआईसी मंडलकोट में भी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से चंद्रयान-3 का मॉडल तैयार किया। पोस्टर के जरिए अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ललित सिंह अधिकारी ने अंतरिक्ष विज्ञान विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कहा की विद्यार्थियों को देश में अंतरिक्ष विज्ञान पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी होना जरुरी है।उन्होंने चंद्रयान-3 मॉडल निर्माण में जुटे विद्यार्थियों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षक दीप चंद्र व कमलेश उप्रेती ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया।