🔳 खैरना में धूमधाम से मनाया गया केएमवीएन का स्थापना दिवस
🔳 केक काटकर किया गया मिष्ठान वितरित
🔳 केएमवीएन से उपलब्ध सेवाओं की दी गई जानकारी
🔳 व्यापारियों ने की कर्मचारियों की कार्यकुशलता की सराहना
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

कुमाऊं मंडल विकास निगम के खैरना स्थित विश्राम गृह में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कर्मचारियों ने केक काटकर मिष्ठान वितरित किया। प्रबंधक प्रताप नाथ ने टीआरसी से पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। व्यापारियों ने केएमवीएन से उपलब्ध सेवाओं व कर्मचारियों के व्यवहार की सराहना की।
बुधवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में स्थित विश्राम गृह में कुमाऊं मंडल विकास निगम का 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कर्मचारियों ने पर्यटन आवास गृह को विशेष तौर पर सजाया। संयुक्त रुप से केक काटकर वितरित किया गया। प्रबंधक प्रताप नाथ ने केएमवीएन से संचालित सेवाओं की जानकारी दी। कहा की पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। हाइवे पर स्थित होने से खैरना स्थित टीआरसी का काफि महत्व है‌। बताया की पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा निगम की आय में बढ़ोत्तरी करना ही लक्ष्य है। व्यापारी नेता महेंद्र सिंह बिष्ट ने टीआरसी में कार्यरत कर्मचारियों की कार्यकुशलता की सराहना की। बताया की बेहतर भोजन व सुविधाएं उपलब्ध होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने पर क्षेत्र के व्यापारी भी लाभान्वित होते हैं। कर्मचारियों ने पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस दौरान रविन्द्र कुमार, पनी राम, धना देवी, तारा सिंह, बिशन कुमार, दीपक जंतवाल, दीपिका नेगी, पितांबर, हरीश चंद्र, आंनद सिंह, दीपक करायत, कुंवर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!