🔳 जीआइसी बेतालघाट व भुजान के नौनिहालों ने निकाली तिरंगा यात्रा
🔳 विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी की बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳 क्षेत्रवासियों से किया गया हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान
🔳 आजादी के परवानों को याद कर आदर्शों को आत्मसात करने की अपील
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान व बेतालघाट के नौनिहालों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने बाजार क्षेत्रों में तिंरगा यात्रा निकाली। लोगों से हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने आजादी के आंदोलन में तिरंगे की आन, बान, शान के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीरों को नमन किया गया।
मंगलवार को बेतालघाट बाजार क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा को प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने विद्यालय परिसर से रवाना किया। प्रधानाचार्य ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले वीर जांबाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के संघर्ष की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। प्रधानाचार्य ने लोगों को हर घर में तिंरगा लहराने को जागरुक करने का आह्वान भी किया। भारत माता के जयकारों के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा बाजार क्षेत्र को रवाना हुई। क्रीड़ा प्रभारी केडी सिंह, शिक्षक राजकुमार भंडारी, डा. अरविंद मिश्रा, डा. संजय सिंह, अल्ताफ शाह, संजय शर्मा, प्रतुल अग्रवाल, भुवन जोशी, सत्यदेव, राजपाल सिंह, कुसुम पाल आदि ने सहयोग किया। इधर जीआइसी भुजान से भी प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत की अगुवाई में मुख्य बाजार, पातली व खैरना बाजार तक तिंरगा यात्रा निकाली गई। स्कूली नौनिहाल, शिक्षक व कर्मचारी हाथों में तिरंगा ले मां भारती के जयकारों के साथ बाजार में निकले। यात्रा में विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।