🔳 राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई काव्य गोष्ठी
🔳 एकता को समर्पित विषय पर दी कवियों ने शानदार प्रस्तुतियां
🔳 देश की मजबूती को एकजुटता का आह्वान
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में राष्ट्रीय एकता को समर्पित काव्य गोष्ठी में कवियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। काव्य पाठ के जरिए देश को मजबूत राष्ट्र बनाने का आह्वान किया गया। कवियों ने शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सोमवार को विद्यालय सभागार में एक दिवसीय काव्य गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने गोष्ठी में मौजूद कवियों को सम्मानित किया। हास्य कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी ने काम ऐसा करिए, मन में सुकून हो…… देश के लिए बहे जो ऐसा खून हो ………. एक एक घर में लहराए तिरंगा……. देश प्रेम का ऐसा जूनून हो………। समेत कई रचनाओं की प्रस्तुति दी। सत्यदेव सत्य ने आईपीएल की चर्चा है पूरे देश में………. बहुत सारे करोड़पति बन रहे इस रेस में। अल्ताफ शाह ने तुम ही हो मेरी मंजिल………. मैं और जाऊं कहां। डा. संजय ने मानव जीवन है बड़ा मूल्यवान, संस्कारों से है इसकी पहचान………। कवियों ने शानदार प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने युवा रचनाकारों को आगे लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को जरुरी बताया। इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष केडी सिंह,डा. अरविंद मिश्रा, राजेश तोमर, राजपाल सिंह, प्रतुल अग्रवाल, मोहन लाल, यशंवत हाल्सी, रघुवर दत्त आदि मौजूद रहे।