🔳 भाजपा मंडल कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तैयार की गई रुपरेखा
🔳 भाजयुमो कार्यकर्ता हाइवे पर निकालेंगे तिरंगा रैली
🔳 विभाजन विभिषिका दिवस पर सैनिक स्मारकों में होंगे कार्यक्रम
🔳 दर्जा राज्यमंत्री ने किया कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

भाजपा कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा व बाइक रैली की रणनीति तैयार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा पौधरोपण अभियान चलाए जाने का संकल्प लिया गया।
शनिवार को भाजपा मंडल कार्यालय गरमपानी में हुई बैठक का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जा राज्यमंत्री का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई। 11 अगस्त को संगठन के विभिन्न मोर्चो के कार्यक्रमो के साथ युवा मोर्चा बाइक रैली निकालेगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया गया। 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस के रुप में सैनिक स्मारकों पर स्वच्छता व पुष्पांजलि कार्यक्रम किए जाएंगे। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने सभी कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी तथा स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में सार्वजनिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने व पौधरोपण अभियान चलाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना, महामंत्री रेखा, भाजयुमो अध्यक्ष गरमपानी मदन मेहरा, मंडल अध्यक्ष बेतालघाट धीरज मेहरा, उमेश बर्गली, मनोज कुमार, सोबन सिंह करायत, रईस अहमद, हीरा सिंह, भुवन आर्या, ललित मोहन दानी, दीवान सिंह, आदि मौजूद रहे।