🔳 एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत रोपे गए पौधे
🔳 रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का लिया गया संकल्प
🔳 पर्यावरण संरक्षण को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का किया गया आह्वान
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोसी घाटी में पौधारोपण अभियान तेज कर दिया है।एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री कैंची धाम तहसील परिसर में पौधरोपण कर रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह के अनुसार अभियान आगे जारी रहेगा।
गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प दिलाया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कहा की अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल ने पर्यावरण संरक्षण को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। कहा की बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान में पौधरोपण जरुरी है। इस दौरान मंडल प्रभारी प्रकाश आर्या, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना, योगेश ढौंडियाल, दीवान सिंह, यशपाल आर्या सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।