🔳 कोसी घाटी की कई समस्याओं की ओर खिंचा ध्यान
🔳 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं में सर्वो स्टेबलाइजर लगवाने की उठाई मांग
🔳 होमियोपैथिक चिकित्सकों की भर्ती शुरु कराए जाने पर भी दिया जोर
🔳 कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी की विस्तार से चर्चा
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}.

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बेतालघाट भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल से देहरादून में मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप होमियोपैथिक चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया शुरु करवाने व लिफ्ट सिंचाई योजनाओं में टर्बो स्टेबलाइजर लगवाने की मांग उठाई। पूर्व राज्यपाल से किसानों व समाज हित में मांगों को जल्द पूरा करवाए जाने को निवेदन किया है।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर क्षेत्र के तमाम मुद्दों पर चर्चा की। संगठनात्मक मजबूती को किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपे। बताया की ओखलढूगा, बर्धो, बेतालघाट, धनियाकोट व लोहाली लिफ्ट सिंचाई योजनाओं से सैकड़ों किसानों को लाभ मिलता है पर लो-वोल्टेज से व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। व्यवस्था दुरुस्त करने को लिफ्ट सिंचाई योजनाओं में टर्बो स्टेबलाइजर लगवाने के साथ ही वर्ष 2022 रुकी होमियोपैथिक चिकित्सकों के भर्ती शुरु करवाने की मांग उठाई ताकी पर्वतीय क्षेत्रों के बाशिंदों को लाभ मिल सके। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा नेता को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।