= लाखों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
= कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या व विधायक संजीव आर्या पहुंचे जीआइसी ढोकाने

(((अंकित सुयाल/मनीष कर्नाटक/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के जीआइसी ढोकाने में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। क्षेत्रवासियों ने तमाम समस्याएं भी गिनाई जिनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है। समस्याओं के निदान को गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या तथा विधायक संजीव आर्या जीआइसी ढोकाने पहुंचे। 600.98 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण तथा 2020.17 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री और विधायक का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने कहा कि कोरोना के चलते जो विकास कार्य प्रभावित हुए अब विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। कहा कि क्षेत्र की समस्याएं उनकी समस्या है उन्हें क्षेत्र से पुराना नाता है। विधायक संजीव आर्या ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय धूरा के सौंदर्यीकरण को डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। कहा कि हर घर तक पानी पहुंचाना उनका लक्ष्य है। क्षेत्र की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, मदन जीना, ललित मोहन, हरीश लाल, रूपा देवी, धर्मेंद्र सिंह नेगी, मनोज कुमार, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।