🔳यातायात नियमों के उल्लघंन पर भी कसा गया शिकंजा
🔳पुलिस ने हाइवे पर चलाया विशेष चैकिंग अभियान
🔳एकाएक चले अभियान से मचा रहा हड़कंप
🔳नियमों के उल्लघंन करने वाले आए रडार पर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लगाने को खैरना पुलिस की टीम ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर विशेष अभियान चला ताबड़तोड़ चालान किए। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
शनिवार को चौकी पुलिस खैरना की टीम ने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में हाइवे पर अलग अलग स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसी। ओवरलोड, बगैर कागजात, प्रेशर हार्न, तेज रफ्तार वाहन दौड़ा यात्रियों की जिंदगी जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। लगभग बीस छोटे बड़े वाहन चालकों का चालान कर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। बाद में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर दस लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर पच्चीस सौ रुपये जुर्माना वसूला। चौकी प्रभारी ने चेतावनी दी की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी, प्रेम प्रकाश आदि पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।