🔳क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳मां जियारानी बेलेश्वर महादेव मंदिर तिपोला में हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
🔳हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा विशाल भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

माता जियारानी बेलेश्वर महादेव मंदिर कत्यूर घाटी तिपोला में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो गया। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण हुआ। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में सुबह धर्माचार्यों ने विधी विधान से यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। देवी पाठ के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। हल्द्वानी से पहुंची भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां जियारानी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। गणेश पूजन, हवन, पूर्णाहुति व महाआरती व कन्या पूजन के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना भी की गई। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।