🔳महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का किया आभार व्यक्त
🔳केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
🔳केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिलाया समस्याओं के समाधान का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री के कोसी घाटी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कुछ देर रुकने के बाद केंद्र मंत्री अल्मोड़ा को रवाना हो गए।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री व अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा खैरना पहुंचे। भाजपाइयों व स्थानीय व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा की अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश को लाभ मिलेगा। अजय टम्टा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपे। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान रमेश खनायत,खड़क सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, पूरन चंद्र, मदन मेहरा, मदन मोहन कैड़ा, गीता देवी, रेनू देवी आदि मौजूद रहे।