🔳पुलिस टीम ने खैरना बाजार में चलाया जागरुकता अभियान
🔳पूर्व में लोकसभा में हो चुका है बिल पास, जुलाई से लागू होंगे नियम
🔳बिंदुवार जानकारी दे विस्तार से समझाया
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोकसभा में पारित हुए नए कानूनी नियमों की जानकारी देने को चौकी पुलिस खैरना की टीम ने खैरना बाजार क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाया। चौकी प्रभारी खैरना धर्मेंद्र कुमार ने लोगों से बिंदुवार जानकारी साझा की।
शुक्रवार को चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खैरना बाजार क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाया। चौकी प्रभारी ने श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय के समीप हुए कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को संसोधित कानूनी नियमों की विस्तार से जानकारी दी। बताया की लोकसभा में वर्ष 2023 में बिल पास हो चुका है जुलाई प्रथम सप्ताह से नियम लागू किए जाने है‌। इसके तहत नागरिक केंद्रित कानून, पुलिस की जवाबदेही व पारदर्शिता, भारतीय चिंतन पर आधारित न्याय प्रणाली, नए आपराधिक कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता समेत कई अहम बिंदुओं पर जानकारी दी गई। लोगों ने भी कई बिंदुओं पर सवाल पूछकर जिज्ञासा शांत की। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी, रवि पिनारी, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।