🔳हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
🔳देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में संसदीय व वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं व मंदिर प्रबंधन ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल कैंची धाम पहुंचे। पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा के दर पर मत्था टेक मंदिर प्रबंधन से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा की सरकार मंदिर के आसपास व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को गंभीरता से कार्य कर रही है। मंदिर प्रबंधन सदस्यों ने भी कैबिनेट मंत्री को कई अहम जानकारियां दी। कैबिनेट मंदिर काफी देर मंदिर में रुके। कैबिनेट मंत्री ने प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा की बाबा नीम करौरी के दिव्य धाम में पहुंचकर बेहद शांति मिलती है। भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल व ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने कैबिनेट मंत्री को बाबा नीम करौरी की तस्वीर भेंट की। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिला मंत्री प्रकाश आर्या, मंडल अध्यक्ष पंकज आदि मौजूद रहे‌।