= अमृत महोत्सव कार्यक्रम की रणनीति पर भी हुई चर्चा
= भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
= 15 अगस्त को दस किमी मैराथन दौड़ पर भी हुई चर्चा

(((दलिप सिंह नेगी/हेमंत साह/राहुल शर्मा की रिपोर्ट)))

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि 15 अगस्त को 10 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के खैरना स्थित विश्राम गृह में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश रजवार ने की। जिलाध्यक्ष योगेश रजवार ने कार्यकर्ता से संगठन के कार्यों का फीडबैक लिया। मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से राज्य तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया। बताया कि 15 अगस्त को दस किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अमृत महोत्सव कार्यक्रम की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंडल प्रभारी धारी व सोशल मीडिया प्रभारी मनोज गोस्वामी, बेतालघाट व जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक बहुगुणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, सोशल मीडिया प्रभारी पुष्कर सिंह पनौरा, गोविंद सिंह, वीर जलाल, गोविंद नेगी आदि मौजूद रहे।