🔳मां भगवती के जयकारों से कोसी घाटी का माहौल भक्तिमय
🔳हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति से थिरकने पर मजबूर हुए श्रद्धालु

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो गांव में स्थित देवी मंदिर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ पारायण हो गया। मां भगवती के जयकारों से कोसी घाटी का माहौल गुंजायमान हो उठा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

बर्धो गांव स्थित तल्ला बर्धो गांव में श्रीमद् देवी भागवत कथा में आस्था का सैलाब उमड़ा। सोमवार को रोजाना की तरह धर्माचार्य अतुल तिवारी, नवीन जोशी, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश पांडे ने विधी विधान के साथ यजमान हरीश मेहरा, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, हरीश सिंह, राजेंद्र मेहरा से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। संत बनवारी गिरी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में कथा व्यास आचार्य दया कृष्ण शास्त्री ने ईश्वर की लीलाओं का गुणगान किया। श्रद्धालुओं से सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने को कहा। बताया की श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है।

क्षेत्रवासियों से हमेशा सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। बाद में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के मल्ला बर्धो, नैनीचैक, रतौडा, बड़ेरी, आमबाडी, बेतालघाट, सिमलखा, तिवाड़ी गांव समेत आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मां भगवती के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। आयोजन समिति सदस्य दिन भर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!