🔳जीआइसी रातीघाट में जल उत्सव पर हुई गोष्ठी
🔳पानी का महत्व बता बूंद बूंद बचाने का किया गया आह्वान
🔳पर्यावरण संरक्षण पर भी दिया गया जोर
🔳पौधरोपण कर रोपित पौधौ की देखभाल का लिया गया संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जल संरक्षण अभियान के तहत राजकीय इण्टर कॉलेज रातीघाट में जल उत्सव मनाया गया। शिप्रा नदी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जनपद के विभिन्न स्थानों में चलाया गया। विधायक सरिता आर्या ने जल व पर्यावरण संरक्षण को मिलजुलकर गंभीरता से प्रयास करने होंगे।
बुधवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बेला तोलिया व विधायक सरिता आर्या ने की। विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने जल संरक्षण व संवर्धन पर विचार रखे। कहा कि जल का संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। आने वाली पीढ़ी के सुखमय जीवन के लिए आज जल का संरक्षण व संवर्धन बेहद जरुरी है। विधायक ने जल संलक्षण, संवर्धन व पर्यावरण संरक्षण को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि जल ही जीवन है। जल संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी सरकार की ही नहीं हम सबकी है। जल संरक्षण में हम सभी को अपनी अपनी भूमिका निभानी है। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने जल संरक्षण व संवर्धन के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। कहा कि जल संरक्षण करना भविष्य के लिए आवश्यक है। बाद पौधरोपण अभियान चलाकर रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, एडीपी चन्द्रा फर्त्याल, प्रभारी ईओ अतुल भण्डारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता सक्सेना, परियोजना निदेशक जलागम डा. एसके उपाध्याय, शिप्रा कल्याण समिति जगदीश नेगी, लाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कई समस्याओं के समाधान को विधायक सरिता आर्या को ज्ञापन सौंपे। स्थानीय किशन चंद्र ने सात वर्ष से बेटीयों को गौरा देवी कन्या धन न मिलने का मामला उठाया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश रावत ने किया।