congress

= जल्द व्यवस्था में सुधार ना होने पर आंदोलन का ऐलान
= सिरसा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का मामला

((( महिंद्र कनवाल/ वीरेंद्र बिष्ट/ हरीश चंद्र की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सिरसा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की बदहाली पर अब कांग्रेसियों का पारा चड़ गया है। कांग्रेसी नेता हेम आर्या तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जल्द मोटर मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन का ऐलान किया है।
कांग्रेसी नेता हेमचंद आर्या के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिरसा गांव को जोड़ने वाली सड़क का जायजा लिया। मोटर मार्ग की बदहाली पर रोष जताया। कहा कि लाखों रुपया खर्च होने के बावजूद आज तक मोटर मार्ग दुरुस्त नहीं हो पाया है। लोगो को आवाजाही में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। जो परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आज तक एक भी वाहन गांव तक नहीं जा पाया है। पैदल ही गांवों को आवाजाही करनी पड़ रही है जो परेशानी का सबब बनता जा रहा है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार ना हुआ तो आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी। इस दौरान कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।