🔳क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव में विधी विधान से विशेष मंत्रोच्चार के बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे।

शनिवार को धर्माचार्यों ने विधी विधान से यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। महिलाओं ने भूमिया मंदिर से गुरु गोरखनाथ के मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास पंडित पूरन चंद्र त्रिपाठी ने ईश्वर की लीलाओं का गुणगान किया। कहा की सच्चे मन से कथा श्रवण करने से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से हमेशा सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। रणजीत बिष्ट व कुबेर बिष्ट के सहयोग से हो रहे कार्यक्रम में आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण को प्यूडा़ गांव पहुंचे।

error: Content is protected !!