🔳रामगढ़ ब्लॉक के बरौली गांव में हुई महत्वपूर्ण बैठक
🔳दुग्ध संघ से उपलब्ध योजनाओं की दी गई विस्तार से जानकारी
🔳गांव में डेयरी स्थापित किए जाने पर भी दिया गया जोर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

महिलाओं को पशुपालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दुग्ध संघ लालकुआं के तत्वावधान में रामगढ़ ब्लॉक के बैरोली गांव में बैठक हुई। गांव में डेयरी स्थापित किए जाने को विचार विमर्श किया गया साथ ही पशुपालकों को दुग्ध संघ से उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी गई। दुग्ध संघ के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही गांव में दूसरी बैठक भी की जाएगी।

शनिवार को बैरोली गांव में हुई महत्वपूर्ण बैठक में गांव में डेयरी स्थापित होने से पशुपालकों को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दुग्ध संघ लालकुआं के कृपाल सिंह ने सब्सिडी में मिलने वाले चारा, पशु आहार तथा कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी दी। सुपरवाइजर गीता पलियाल व रेखा आर्या ने कहा की दुग्ध व्यवसाय से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। योजनाओं का लाभ उठाकर गांवों की महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत हो रही है। बैठक के दौरान महिलाओं को कई अहम जानकारियां भी दी गई। इस दौरान पार्वती देवी, विद्या देवी, बबीता जीना, चम्पा देवी माया देवी, कमला देवी, निर्मला जीना, पार्वती देवी, बसंती देवी, ममता देवी, लीला देवी, भीम सिंह जीना आदि मौजूद रहे।