🔳बगैर सुरक्षा एक साथ कई लोग पहुंच जा रहे गहराई क्षेत्र में नहाने
🔳पूर्व में एक बच्चे की भी हो चुकी है मौत बावजूद की जा रही अनदेखी
🔳निगरानी न होने से लगातार बढ़ रहा अनहोनी का अंदेशा
🔳कभी भी सामने आ सकता ही बड़ी घटना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे ढोकाने क्षेत्र में स्थित वाटर फॉल में पर्यटक जान जोखिम में डाल खतरे की डुबकी लगा रहे हैं। निगरानी न होने से खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है‌। वाटर फॉल परिसर में एक साथ कई लोगों के उतरने से अनहोनी का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में फॉल में डूबकर एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है।
हाइवे से सटे ढोकाने वाटर फॉल में अव्यवस्था हावी होने से अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है। वाटर फॉल का लुत्फ उठाने रोजाना सैकड़ों पर्यटक वाटर फॉल पहुंच रहे हैं पर निगरानी न होने से एक साथ कई पर्यटक गहराई वाले क्षेत्र में नहाने उतर जा रहे है‌। कुछ वर्ष पहले वाटर फॉल में एक साथ कई लोगों के नहाने उतरने से अल्मोड़ा निवासी नौनिहाल वाटर फॉल में डूबकर जिंदगी गंवा बैठा है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। रोजाना सैकड़ों की तादाद में पर्यटक यहां पहुंच खतरे से बेखबर होकर नहाने उतर जा रहे हैं पर उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था तक नहीं है। क्षेत्रवासियों के अनुसार कई बार अराजक तत्व तक यहां पहुंचकर खुले में ही शराब पीकर नहाने उतर जा रहे हैं जिससे माहौल बिगड़ने का अंदेशा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने ढोकाने वाटर फॉल में सुरक्षा के ठोस प्रबंधन करने तथा पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!