= अराजक तत्व नदी में कर रहे खुलेआम धमाका
= गंधक पोटाश के मिश्रण से मारी जा रही मछलियां
= अराजक तत्व पुलिस प्रशासन को भी दे रहे चुनौती

(((हरीश कुमार/फिरोज अहमद की रिपोर्ट )))

कोसी नदी पर तमाम घटनाएं होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। मछलीयों के फेर में नदी के बीच धमाके कर जान जोखिम में डाली जा रही है। नदी में धमाके से रोहू व महसीर के अस्तित्व पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के करीब बहने वाली कोसी नदी पर अराजकता जोरों पर है। पहले ही कई लोग नदी में डूब कर जान गंवा चुके हैं अब नदी में अराजक तत्व गंधक पोटाश का मिश्रण का धमाके से मछलियां मार रहे हैं। शनिवार को हाईवे पर नावली के समीप जोरदार धमाका किया गया। धमाके के बाद मछलियां जुटाने को लोग नदी में कूद पड़े। हाईवे पर कार्य कर रहे श्रमिक धमाके से घबरा गए वह भी नदी तरफ दौड़े बाद में पता चला कि धमाके से मछलियां मारी गई हैं। करीब घंटे भर से ज्यादा समय तक अराजक तत्व मछलियां उठाते रहे। बाद में मौके से फरार हो गए। गंधक पोटाश के मिश्रण से धमाके किए जाने से कोसी नदी में पाई जाने वाली महासीर व रोहू मछली के अस्तित्व पर भी संकट पैदा हो गया है। हादसे का खतरा भी दोगुना बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के जगह जगह चेतावनी बोल्ड लगाए जाने के बावजूद लोग मनमाने रवैए पर उतारू हैं। क्षेत्रवासियों ने नदी में धमाका करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।