🔳ठेलका गांव में अखंड रामायण पाठ में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
🔳क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के ठेलका गांव स्थित देवी मंदिर में विधी विधान से विशेष मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामायण पाठ हुआ। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा।
बुधलाकोट गांव के ठेलका तोक में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु देवी मंदिर पहुंचे। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे माहौल राममय कर दिया। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शाम को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद विशाल भंडारा लगा। आसपास के चौरसा, बुधलाकोट, जाख, कफूल्टा, बारगल स्मूथ आसपास के गांवों से पहुंचे भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। कार्यक्रम की सफलता पर समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!