congress-leader

= लोगों की समस्याएं जानी समाधान का दिया भरोसा
= संगठन की मजबूती को भी किया आह्वान

(((महेंद्र कनवाल/कुबेर सिंह जीना/अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

कांग्रेसी नेता राजेंद्र बाराकोटी ने सूरी गांव में लोगों की समस्याएं जानी। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बाद में मंदिर में भंडारे में भी हिस्सा लिया।
कांग्रेसी नेता राजेंद्र बाराकोटी ने काकड़ीघाट, सूरी, मटीला आदि गांवों का भ्रमण किया। लोगों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। लोगों ने तमाम समस्याएं गिनाई। कांग्रेसी नेता ने समस्याओं के समाधान को संघर्ष की बात कही। कहा कि समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बाद में राजेंद्र बाराकोटी ने सूरी गांव में आयोजित बैसी में शिरकत कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गोपाल सिंह कनवाल, महेंद्र सिंह फर्त्याल, दीवान सिंह, नारायण सिंह, धर्मानंद सती, राम सिंह भंडारी, पान सिंह, हरक सिंह, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।