= बढेरी में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ परायण
= दूरदराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

(((शेखर दानी/सुनील मेहरा/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के बढेरी गांव में भागवत कथा से माहौल भक्तिमय हो उठा। महाआरती, यज्ञ व भंडारे के बाद कथा का परायण हो गया। कोरोना के खात्मे तथा प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। दूरदराज के गांवों के लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।
बढेरी गांव में स्थित शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के सातवें दिन कथा व्यास जगदीश आनंद जोशी ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का गुणगान किया। कहा कि सत्य मार्ग पर चल विजयी प्राप्त की जा सकती है। कहा कि सच्चे मन से भगवान को याद करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महंत पंकज गिरी के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में धर्माचार्य भानु पांडे व जीवन पांडे ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। यजमान लाल सिंह जंतवाल व भगवत सिंह जंतवाल पूजा अर्चना व महाआरती की। बाद में यज्ञ आदि के बाद भंडारा लगा। गांवो की महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। आसपास धनियाकोट, सिमलखा, बजेडी़, बरधौ, रतौडा, नैनीचैक, तिवाडी़गांव, बेतालघाट के तमाम गांवों के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा ले भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरन सिंह, भगवत सिंह, कुंदन सिंह, गणेश सिंह, देवेंद्र सिंह, दलीप सिंह बोहरा,दयाल दर्मवाल, वीरेंद्र सिंह, विमला देवी, विद्या देवी, दुर्गा देवी, हेमा मेहरा आदि मौजूद रहे।