🔳हाइवे पर खैरना चौराहे के समीप गड्ढा बन चुका खतरनाक
🔳कई बाइक सवार रपटकर हो चुके चोटील
🔳लगातार जोखिम बढ़ने के बावजूद एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा
🔳क्षेत्रवासियों ने तत्काल गड्डा पाटने व कलमठ की मरम्मत की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में दरक रहा कलमठ खतरे का सबब बनता जा रहा है। बीच बाजार गड्ढा होने से बाइक सवार रपटकर चोटील होते जा रहे हैं। बावजूद एनएच विभाग सुध नहीं ले रहा। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।
महत्वपूर्ण हाइवे पर खैरना चौराहे के समीप बरसाती पानी की निकासी को बना कलमठ दरकने लगा है। कलमठ के कमजोर पड़ने से हाइवे के बीचोंबीच गड्ढा हो जाने से आवाजाही भी खतरनाक हो गई है। कई बाइक सवार रपटकर चोटील तक हो चुके हैं। चार पहिया वाहन चालक गड्डे से बचने को वाहन दूसरे ओर मोड़ रहे हैं जिससे बाजार क्षेत्र में पैदल आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों व राहगीरों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है की लंबे समय से गड्ढा खतरे का सबब बना हुआ है पर संबंधित विभाग अनदेखी पर आमादा है ऐसा लगता है मानों विभागीय अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हो। व्यापारी नेता महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, बिशन जंतवाल आदि के अनुसार यदि जल्द कलमठ की मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में कभी कलमठ ध्वस्त होने से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो सकती है। व्यापारियों ने एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द कलमठ को दुरुस्त गड्डे को पाटने की मांग भी उठाई है।




