🔳सब्जी उत्पादक सुन्याकोट गांव में कास्तकार परेशान
🔳सत्तर फीसदी से भी ज्यादा खेती चौपट होने से किसान मायूस
🔳लगातार बढ़ रही जंगली जानवरों की तादाद
🔳कभी दूसरे क्षेत्रों को होती थी सब्जियों की आपूर्ति आज खुद के खाने के लिए तरसे

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव में जंगली जानवरों के आंतक से खेतीबाड़ी चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है जबकि कभी गांव में सब्जियों का बंपर पैदावार होता था। किसानों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में लगभग सत्तर फीसदी उत्पादन घट गया है। जंगली जानवर खेतों को रौंद दे रहे हैं जिससे उपज बर्बाद हो जा रही है।

गांवों में जंगली जानवर परेशानी का सबब बन चुके हैं। काश्तकार हाड़तोड़ मेहनत कर खेतों को तैयार कर रहे हैं। बेहतर पैदावार की उम्मीद से दूरदराज से पानी ढोकर सिंचाई में भी जुटे हुए हैं पर जंगली जानवर पलभर में ही हाड़तोड़ मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं। जानवरों का झुंड खेतों को तहस नहस करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा रहा। हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव में ही बीते तीन वर्ष पूर्व तक आलू, गोभी, मटर, गडेरी, बीन, टमाटर, शिमलामिर्च की बंपर पैदावार होती। हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत को भी गांव के किसान सब्जियों को भेजते पर अब गांव में जंगली जानवरों ने करीब सत्तर फीसदी खेती चौपट कर दी है। जंगली सूअर, मोर, खरगोश, बंदर, लगूंर खेती के लिए अभिशाप बन चुके हैं। लगातार नुकसान होने से किसानों का खेतीबाड़ी से मोहभंग हो चुका है। कई खेत बंजर पड़ चुके हैं। पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार, देव सिंह, चंदन सिंह, पूरन सिंह, कैलाश सिंह, हीरा सिंह, नारायण सिंह, आशा देवी, खीमा देवी, ललिता, लीला, गंगा, हेमा देवी के अनुसार लगातार नुकसान से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी है। ग्रामीणों ने खेती बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!